मंदसौर में भीड़: मुख्य बाजारों में दोपहिया वाहनों को भी नहीं मिलेगी एंट्री, पैदल ही घूमना पड़ेगा बाजार

 

बाजारों में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश 2021

दीपावली पर्व पर बाजारों में जोरदार भीड़ जमा हो रही है। इस बार प्रशासन ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक के नियमों को बदल दिया है। मंदसौर के मुख्य बाजारों में भीड़ अधिक होने से लोगों को अब पैदल ही बाजारों में खरीदारी करनी पड़ेगी। प्रशासन ने ट्रैफिक का नया नियम बनाया है जिसमें शहर के मुख्य बाजारों में दो पहिया वाहन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है लोगों को पैदल चल कर ली खरीदारी करनी पड़ेगी। यह नियम शहर के ऐसे बाजारों के लिए चलाया गया है, जहां पर दिन-रात लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में अगर बाजारों में वाहन आएंगे तो जाम की स्थिति बनती रहेगी।

किस तरह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है 

प्रशासन ने शहर के सबसे व्यस्त बाजार घंटाघर, सदर बाजार और सम्राट मार्केट में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके लिए प्रशासन द्वारा पुरानी बस स्टैंड से ही रास्ते को बंद कर दिया गया है। घंटाघर मार्ग पर सिर्फ दो पहिया वाहन ही आ जा सकते हैं। भारतमाता चौराहे पर आने वाले 3 पहिया और चार पहिया वाहनों को दया मंदिर रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए बस स्टैंड के पीछे पार्क में व्यवस्था की गई है।

अस्थाई तौर पर लागू की गई है यह व्यवस्था

बाजारों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था स्थाई रूप से लागू की गई है ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके और बाजारों में जाम की स्थिति पैदा नहीं हो। कालिदास मार्ग भी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। क्षेत्र की टू व्हीलर पार्किंग व्यवस्था श्रीजी टॉकीज के पास डिपो मैदान पर रहेगी। यह व्यवस्था अस्थाई रूप से लागू की गई है व्यापारी और लोग दुपहिया वाहनों का उपयोग कर सकते हैं। जिन रास्तों पर तीन पहिया और चार पहिया वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है वहां पर भी व्यापारियों के लिए माल ले जाने की छूट दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *