नेता ने बड़े पद के लिए दूसरे नेता की मुंहबोली बहन से किया दुष्कर्म 2021
मंदसौर में जो घटना सामने आई है उसे आप राजनीति का खेल भी कह सकते हैं। मंदसौर में एक नेता ने बड़े पद की लालच में दूसरे नेता की मुंहबोली बहन को पहले अपने चंगुल में फंसाया और शादी के लिए झांसा दिया। उसके बाद नेता ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया और जब पद नहीं मिला तो शादी के लिए इंकार कर दिया। जब नेता ने महिला से शादी के लिए इंकार कर दिया तो महिला ने जाकर पुलिस को छेड़छाड़ और दुष्कर्म के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा दी। मामले में सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि नेता के परिवार की चार महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस द्वारा चारों महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। जैसे ही राजनीति में इस प्रकार का मामला सामने आया तो कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
पीड़िता महिला शादीशुदा है और 6 साल की बच्ची भी है
पीड़िता महिला के परिवार वालों ने नेता पर शादी का झांसा देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने नेता पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और उसके 6 साल की बच्ची भी है। जानकारी में पता चला है कि नेता और पीड़िता महिला के बीच प्रेम संबंध थे। जानकारी से यह भी पता चला है कि पीड़ित महिला का बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं से भी अच्छा संबंध है। दुष्कर्म करने वाला नेता आर्य वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड का मेंबर है।
प्रदेश का महामंत्री बनना चाहता था आरोपी
बड़े नेता की मुंहबोली बहन से अच्छे संबंध होने के कारण नेता इसका फायदा उठा रहा था। नेता यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनना चाहता था। इस पद को हासिल करने के लिए नेता ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब नेता के पद नहीं मिला तो उसने शादी से इंकार कर दिया। महिला ने नेता सहित परिवार की 4 महिलाओं पर केस लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव होने के कारण अभी तक किसी पर भी कार्यवाही नहीं हो पाई है।
महिला की पति से लड़ाई हो गई थी, तब से वह मंदसौर में रह रही है
महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में इंदौर हो गई थी। शादी के कुछ दिनों बाद जब उसकी पति से लड़ाई हो गई तो वह अपने मायके मंदसौर में रहने लगी थी। इसी बीच भाजपा नेता और महिला के बीच 2015 में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। नेता हर बार शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहता था। आरोपियों ने 2020 अक्टूबर में महिला के साथ मारपीट भी की थी। जब आखरी बार महिला ने देशबंधु से शादी के लिए पूछा तो उसने बताया कि वह प्रदेश का महामंत्री बनना चाहता था लेकिन विधायक सांसद और एक और नेता और पीड़िता के मुंह बोले भाई ने उसे इस पद पर नहीं आने दिया। इसी कारण उसने शादी से इंकार कर दिया।