सोने चांदी आज के भाव 2021
दशहरे के बाद पुष्य नक्षत्र, करवा चौथ, धनतेरस व दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के ठीक पहले सोना चांदी के दामों में तेजी आ जाती है और यह देखने को भी मिल गया है। सोने व चांदी के दामों में दीपावली पर्व पास में आने के कारण तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कई दिन से सुने पड़े सराफा बाजारों में भावों में तेजी के साथ ही ग्राहकों की पूछ परख भी शुरू हो गई है। पिछले 15 दिनों में सोने के दामों में धीरे धीरे 1900 रुपए से अधिक की तेजी आ चुकी है। 30 सितंबर को सराफा बाजार में सोना 47450 पर बिक रहा था जो 15 अक्टूबर को 49350 रूपए पर पहुंच गया। इसी प्रकार सोने से अधिक तेजी चांदी में आ चुकी है।
15 दिनों में चांदी 4300 रूपए हुईं मंहगी
पिछले 15 दिनों में सोने से अधिक चांदी में बढ़ोतरी हुई है। 30 सितंबर को चांदी 59700 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो 15 अक्टूबर को 64000 पर पहुंच गई। हालांकि शनिवार को सोने चांदी के दाम में 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को सोना 49000 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 63700 रुपए प्रति किलो बिक गई है। आंकड़े बता रहे हैं कि अभी सोने और चांदी के दामों में और तेजी आ सकती है। शेयर मार्केट में भी सोने और चांदी में उछाल दी है।
त्योहार के कारण आई है सोने चांदी में तेजी
सराफा बाजार व्यापारी कैलाश पोरवाल के मुताबिक आने वाले 18 से 20 दिनों में 4 बड़े त्यौहार करवा चौथ ,धनतेरस, रूप चौदस एवं दीपावली आ रही है। इसको लेकर सोने चांदी में ग्राहकी का दौर शुरू हो चुका है। बाजार मामलों के जानकार अनिल जैन के मुताबिक वर्तमान में सोने-चांदी के दामों में आ रही तेजी त्योहारों को लेकर है। दीपावली से पहले तीन बड़े त्यौहार पर जमकर सोने चांदी की खरीदी होती है। वही दीपावली बाद लग्नसरा एवं शादी ब्याह शुरू हो जाएंगे। इसके कारण से भी सोने-चांदी में तेजी आई हुई है। संभावना जताई जा रही है कि सोने-चांदी में और भी तेजी आ सकती है।