भाई ने सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म 2021
पिपल्या मंडी में एक आरोपी भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। भाई ने अपनी बहन को घर पर अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना 24 अक्टूबर की दोपहर 2:00 बजे की है।जब घर पर कोई नहीं था और भाई ने बहन के साथ ही दुष्कर्म कर दिया। पिपलिया मंडी थाना प्रभारी जया भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपलिया मंडी निवासी नाबालिग के साथ उसी के भाई ने दोपहर दो बजे दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने बताया कि बालिका की माता ने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके बेटे ने ही उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार किया है।
दुष्कर्म करने के बाद भाई ने बहन को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी
बालिका की मां ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला उनका सबसे बड़ा वाला बेटा है और बालिका सबसे छोटी है। इसके अलावा उनका एक और बेटा भी है। आरोपी ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मां और छोटा वाला बेटा मजदूरी करने गए थे और बड़ा वाला बेटा और छोटी बेटी घर पर ही थी। इस दौरान बड़े बेटे ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। दुष्कर्म करने के बाद भाई ने बहन को धमकी भी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो पिटाई करेगा और जान से मार देगा। उसके बाद किशोरी ने हिम्मत करके दो दिनों बाद अपनी मम्मी को बताया और पुलिस को जानकारी दी।
अश्लील वीडियो और एडल्ट मूवीस देखता था भाई
पिछले 3 दिनों से आरोपी घर पर ही था और दिन भर एडल्ट मूवीस देखता रहता था। घटना वाले दिन घर पर कोई नहीं था और मौका देखकर भाई ने वारदात को अंजाम दे दिया।बेटी द्वारा बात बताने के बाद मां अपनी बेटी को लेकर पिपलिया मंडी थाने पहुंची। मां ने थाने पहुंचकर अपने ही बेटे के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई और जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की। एफ आई आर दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत यूपी के घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार किया और 373 और 506 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया जहां से उसे जेल की सजा सुना दी गई।