मंदसौर जिले में बारिश के आसार 2021
नवरात्रि खत्म होते ही मंदसौर जिले में बारिश के आसार बढ़ गए हैं। रविवार रात को भी जिले के कई इलाकों में बारिश हुई है। कुछ दिनों से जिले में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान स्थिर रहा जबकि अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री गिर गया। जिले में नवरात्रि के अंतिम दिन तक मौसम साफ रहा लेकिन नवरात्रि खत्म होने के अगले दिन से ही मौसम सक्रिय हो गया और रविवार को ही रात को तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जिले में रविवार शाम से सोमवार शाम तक हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद मौसम साफ होने पर उत्तर की तरफ से ठंडी हवाएं आएगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
इस साल ठंड का मौसम थोड़ा तेज और लंबा रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस साल ठंड का मौसम थोड़ा लंबा और तेज रह सकता है। मानसून की विदाई के बाद ठंड का आगमन शुरू हो गया है। चार-पांच दिन से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। जिले में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है जबकि दिन के तापमान में गर्मी बरकरार है। शनिवार को न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तरह 17 डिग्री बना रहा जबकि अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है।मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने बताया कि आंध्र प्रदेश में एक लो प्रेशर एरिया डिवेलप हुआ है जो महाराष्ट्र से होते हुए मध्य प्रदेश में आएगा। इससे 17 अक्टूबर के बाद मंदसौर और आसपास के क्षेत्र में बादल बनेंगे और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। 18 को तेज बारिश हो सकती हैं।
अक्टूबर से ही तेज हो गई ठंड की लहर
इस वर्ष अक्टूबर से ही ठंड के आसार दिखने लग गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस बार ठंड का मौसम तेज रहेगा और लंबा भी रहेगा। इसके आसार रविवार से ही दिखाई देने लगे हैं। मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर की बड़ी पुलिया से मंदिर कम ही दिखने लगा है। शहर में और जिले में अभी से कोहरा पढ़ने लग गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने कहा है कि आंध्र प्रदेश में एक लो प्रेशर एरिया डिवेलप हो रहा है जिससे आने वाले 2 दिनों में मंदसौर और नीमच जिले में तेज बारिश होगी और अगले 2 दिनों में ठंड बढ़ जाएगी। इस वर्ष ठंड का मौसम लंबा और तेज रहेगा। इसकी जानकारी मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही दे दी है।