पुलिस ने इनामी बदमाश मनीष तिवारी को किया गिरफ्तार
नीमच जिले की जीरन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीरन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 37 क्विंटल डोडा चुरा के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 10000 के इनामी तस्कर मनीष तिवारी को गिरफ्तार किया है। जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जुलाई की दरमियानी रात मनासा और नीमच की पुलिस ने बड़ी मात्रा में डोडा चूरा की बड़ी खेप से 30 क्विंटल डोडा चूरा मनीष तिवारी के मकान और गोडाउन से बरामद की थी। उस समय मौके से पुलिस ने गोपाल पुत्र कनीराम रेवाड़ी खाना लौट वास निवासी रामपुरा को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के हाथ नहीं लगा था मुख्य आरोपी मनीष तिवारी
पुलिस ने जैसे ही गोपाल पुत्र कनीराम को गिरफ्तार किया तो मनीष को खबर लग गई और गांधी सागर निवासी मौके से फरार हो गया और पुलिस के हाथ नहीं लगा। उसके बाद पुलिस ने आरोपी मनीष तिवारी पर 10000 का इनाम भी घोषित किया था। अब जाकर पुलिस ने मनीष तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षक सिसोदिया और उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए मनीष तिवारी को इंदौर अरविंदो हॉस्पिटल से थाने लाया गया।
मनीष तिवारी के ग्राहकों की मदद से किया गया मनीष को गिरफ्तार
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष तिवारी की गिरफ्तारी पर 10000 का इनाम रखा गया था। पहले मनीष तिवारी से लगातार डोडा चूरा खरीदने वाले संपत लाल पुत्र भाग चंद्र रावत निवासी गोवलिया जिला अजमेर को इसी मामले में पकड़ा गया था। उसके बाद आरोपी की सहायता से मनीष तिवारी और अन्य 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को जेल में रखा गया है। पुलिस ने 8 जुलाई को तिलक नगर स्थित गोडाउंस है 185 कट्टों में भरा डोडा चूरा जिसकी कीमत 7500000 थी। इसके अलावा एक टेंपो, एक पिक अप, दो बोलेरो और चार मोटरसाइकिल जब्त की गई। उसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।