शामगढ़ ओवर ब्रिज पर अब शुरू होगा लाइटनिंग का काम, वर्षों से ब्रिज में कायम अंधेरा होगा दूर

 Shamgarh Over Bridge 2021 

शामगढ़ क्षेत्र के सुवासरा रोड पर कई समय पहले ओवरब्रिज बनाया गया था। इस ब्रिज को बनाने में 28 करोड़ रुपए का खर्चा आया था लेकिन उसमें अभी तक लाइट का काम नहीं हुआ था और अंधेरा कायम रहता था लेकिन अब ब्रिज पर लाइटनिंग का कार्य शुरू होने वाला है। कई दिनों से इसके लिए बोला जा रहा था लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अब जाकर इसके लिए स्वीकृति हो चुकी है और अब जल्द से ओवर ब्रिज के लिए लाइटनिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।

ओवरब्रिज को 8 महीने हो चुके हैं

ओवर ब्रिज को बने हुए 8 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक यहां पर लाइट नहीं लग पाई है। ब्रिज बनाने में जब 28 करोड़ का खर्चा आया तो इसमें लाइट के लिए ₹1 भी नहीं बचा और इसके लिए कई बार मीडिया ने प्रशासन से सवाल भी पूछे। ब्रिज में अंधेरा होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। मीडिया ने जब इस विषय पर खबर छापी तो इस पर अमल हुआ और अब जाकर ब्रिज पर लाइट लगाने के लिए इलेक्ट्रिक पोल आए हैं।अब बारिश का मौसम खत्म होते ही लाइट लगने का काम शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को हो रही अंधेरे की समस्या दूर हो जाएंगी।

बिना लाइट के कर दिया था ओवरब्रिज का लोकार्पण

इस ग्रुप को बनाने में ₹280000000 की लागत आई थी और ठेकेदार ने जितने समय में बनाने का दावा किया था उतने में यह बल नहीं पाया था और इसीलिए और बीच का लोकार्पण बिना लाइट के कर दिया गया था और उसके बाद 8 महीनों तक यहां पर लाइट नहीं लगी है अब जाकर इस सप्ताह में कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है। 28 दिसंबर को इस ब्रिज का लोकार्पण किया गया था। इस ब्रिज का आकार T shape का है। अब जाकर 8 महीनों बाद इस पर विद्युत का कार्य शुरू हो रहा है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा है कि इसी सप्ताह ओवर ब्रिज पर लाइट का कार्य शुरू हो जाएगा। पिछले 8 महीनों से हो रही लोगों को परेशानी अब दूर होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *