Gold silver Today’s bhav
कुछ दिनों पहले सोना और चांदी के दाम बढ़ते ही जा रहे थे और घटने का नाम ही नहीं ले रहे थे। एक के बाद एक रिकार्ड टुटते जा रहे थे। अब जाकर लगातार तीन दिनों से सोने के दामों में गिरावट आई है। कई समय बाद लगातार तीसरे दिन सोने में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की जानकारी के अनुसार आज सोने की कीमत सराफा बाजार में 182 रूपए सस्ता होकर 47008 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सोने और चांदी को अगर Share market में देखा जाए तो सोने में 127 रूपए की गिरावट आई है और सोना 46910 पर चल रहा है।
चांदी में दर्ज हुई रिकॉर्ड गिरावट
सोने के साथ साथ चांदी में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली है और पिछले 3 दिनों में चांदी 1149 रुपए सस्ती होकर 63361 पर पहुंच गई है। Share market में चांदी 309 रूपए सस्ती होकर 63874 पर चल रही है। पिछले 1 हफ्ते का रिकॉर्ड देखा जाए तो सोना 563 रुपए सस्ता हो गया है। सप्ताह की शुरुआत में सोना 47573 रुपए प्रति 10 ग्राम था और आखिरी दिनों में यह ₹563 सस्ता हो कर 47010 पर पहुंच गया है। चांदी में इस सप्ताह में भारी गिरावट आई है और 1754 रूपए सस्ती होकर 63362 पर पहुंच गई है।
अब और गिर सकता है सोना
सोने में गिरावट अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने पर आती है और अभी एक डॉलर की कीमत लगभग ₹73.74 के बराबर है। अभी संभावना जताई जा रही है कि डॉलर की कीमत और बढ़ सकती है और इसी के चलते सोना और बढ़ सकता है। मनोज कुमार जैन का कहना है कि कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं और इसका असर सोने की कीमत पर भी पड़ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि साल के आखिरी तक सोना 50000 के पार पहुंच सकता है।इस वर्ष सोने में सबसे अधिक गिरावट भी आई है जो लगभग 3290 रूपए सस्ता हो गया है।