बर्गर के साथ युवक बिच्छु भी खा गया, युवक को अस्पताल में किया गया है भर्ती, मामला दर्ज

 

जयपुर में एक रोचक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया और उसके बर्गर में बिच्छू निकल गया। युवक ने बर्गर के साथ-साथ आधा बिच्छू भी छुपा लिया और इस कारण युवक की तबीयत खराब हो गई। युवक को जयपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक अपने दोस्तों के साथ बर्गर खाने गया था और जब उसने बर्गर खाया तो उसे अजीब स्वाद आया। युवक ने जब बर्गर को देखा तो उसे बर्गर में बिच्छू दिखा और यह देखकर युवक घबरा गया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी ‌

युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है

जब युवक को पता चला कि उसके बगल में बिच्छू है तो यह देखकर युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। युवक को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उसकी जांच शुरू कर दी। युवक ने रेस्टोरेंट के मैनेजर के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बिच्छू खाने वाले युवक का नाम तरुण है जो 22 वर्ष का है और शांति कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड पर रहता है। उसने एक रेस्टोरेंट पर दोस्तों के साथ खाने के लिए दो बर्गर ऑर्डर की है जिसमें से एक तरुण खुद खाने लगा और एक दोस्तों को दे दिया। उसमें से तरुण वाले बर्गर में बिच्छू निकला। 

स्टाफ को बिच्छू की पता चला तो छीन लिया बर्गर

जब बर्गर में से बिच्छू निकला तो तरुण ने वाले बर्गर को भी बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसके दोस्तों ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से मामला बताया। स्टाफ वालों ने यह सुनकर बर्गर छिन लिया और अलग रख दिया। तरूण के दोस्तों ने स्टाफ की भी शिकायत की है। बर्गर छिनने के बाद रेस्टोरेंट में हंगामा मच गया और तरूण के दोस्तों ने मैनेजर पर भी आरोप लगाया है क्योंकि मैनेजर ने गलती होने के बावजूद भी तरुण और उसके दोस्तों से कह रहा था कि तुमको जो करना है कर लो, तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकते। हमारे पास तुम्हारे जैसे हजारों लोग आते हैं। इसके बाद दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *