Charitha Rap kand 2021
हाल ही में एक 6 वर्ष की मासूम के बलात्कार की घटना सामने आई है। भारत देश में यह सामान्य बात हो गई है। रोजाना देश के कोने-कोने से बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन अभी तक सरकार कोई ऐसा कठोर नियम नहीं बना पाई है जिससे देश में बलात्कार को रोका जा सके। देश में जब कोरोना महामारी चल रही थी तब देश में शांति थी लेकिन जैसे जैसे महामारी कम होने लगी वैसे वैसे बलात्कार के मामले बढ़ने लगे। देश में बलात्कार करने वालों के लिए ऐसा कोई भी नियम नहीं बनाया है जिससे उसको तुरंत सजा मिल जाए इसलिए आए दिन मामले सामने आ रहे हैं।
बलात्कार के बाद मासूम को मार डाला
घटना तेलंगाना राज्य के हैदराबाद की है जहां पर एक 6 वर्ष की मासूम का बलात्कार किया गया। मासूम का नाम चैत्रा था। सबसे पहले राजू नाम के आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और अपने घर में ले गया। अपने घर में ले जाकर आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब घटना का खुलासा हुआ तो पूरे तेलंगाना में हड़कंप मच गया और चित्रा को न्याय दिलाने के लिए सभी लोग सड़कों पर उतर आए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दी।
आरोपी का शव रेल की पटरी पर मिला
हैदराबाद पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 लाख का इनाम भी घोषित किया था। जब पूरे तेलंगाना में आरोपी की छानबीन होने लगी तो आरोपी को कुछ समझ नहीं आया और उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव का पता लगाया और वह चैत्रा का आरोपी ही निकला। उसके बाद चैत्रा के लिए न्याय की मांग कर रहे लोगों को राहत मिली लेकिन राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने इसमें भी आपत्ति लगाई है कि आरोपी की जांच की जाएं कि उसका मर्डर तो नहीं किया गया। इससे पता चलता है कि हमारे देश में कितना ढ़ीला कानुन है। सरकार को बलात्कार करने वालों के लिए एक ऐसा नियम बनाना चाहिए जिसमें आरोपी को तुरंत सजा मिल जाए।