वकील ने किया लड़की के साथ रेप: पिछले 3 सालों से करता था लड़की से प्यार, फिर दूसरी लड़की से शादी कर ली, पुलिस को करता था चैलेंज

 

अगर देश में किसी लड़की का बलात्कार हो जाता है तो उस को इंसाफ दिलाने में वकील का सबसे बड़ा हाथ रहता है। जब तक आपके साथ कोई वकील खड़ा होता है आपको इंसाफ मिलने की पूरी उम्मीद लगी रहती है लेकिन दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है कि इंसाफ दिलाने वाले वकील ने ही एक लड़की के साथ रेप किया। मामला जयपुर के श्याम नगर इलाके का है जहां पर एक वकील ने 22 साल की लड़की को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ 3 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी वकील ने लड़की को पार्लर में काम दिलाने का वादा किया था और उसके बाद उससे प्यार करने लगा था। आरोपी वकील ने लड़की से वादा किया था कि वह उसी से शादी करेगा और वकील ने उसे 3 साल तक अपने ही प्लेट पर रिलेशनशिप में रखा और 3 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पुलिस को गिरफ्तार करने का देता था चेलैंज

3 सालों तक आरोपी लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा और उसके बाद उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब यहां पीड़ित लड़की को पता चला तो वह तुरंत थाने पहुंची। लड़की ने 22 जून को मुकदमा दर्ज करवाया था और पुलिस ने अब जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वकील पुलिस को गिरफ्तार करने के लिए चैलेंज करता था और पुलिस से कहता था कि मैं वकील हूं मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ। उसके बाद पुलिस जांच में जुट गई और सबूत मिलने पर पुलिस ने 2 अगस्त रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा मंगलवार सुबह किया गया। आरोपी मनोज कुमार सेन उम्र 25 वर्ष विराटनगर जयपुर में रहता था। आरोपी से लड़की की मुलाकात 3 साल पहले पार्लर में हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई उसके बाद उनकी फोन पर बातें होने लगी। उसके बाद आरोपी ने लड़की को अपने फ्लैट में अपने साथ रखा और 3 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की ने बहुत बार शादी करने के लिए बोला लेकिन उसने बात को नजरअंदाज कर दिया और वर्ष 2021 में उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली।

गिरफ्तारी के वक्त दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था आरोपी

श्याम नगर थाने के अधिकारी संतरा मीणा ने बताया कि लड़की द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद हमने जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस द्वारा लड़की से बयान लिए गए और लड़की का मेडिकल चेकअप भी करवाया गया जिसमें पुलिस को सबूत भी मिले हैं। उसके बाद पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को बहुत बार थाने पर भी बुलाया लेकिन वाह नहीं आया और पुलिस को चैलेंज करने लगा। आरोपी बार-बार पुलिस को वकील होने की धमकी देता था और पकड़ने के लिए चैलेंज देता था। उसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू कर दी और आरोपी ने मोबाइल को बंद कर लिया था। आरोपी फरार होने के बाद जगह जगह पर दोस्तों के साथ पार्टी करता रहता था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रैक करके उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे अभी रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *