दूल्हा गुटखा खा कर कर रहा था शादी, दुल्हन को पता चला तो थप्पड़ मारकर रुकवा दी शादी, बोली पहले गुटखा थुककर आओ फिर शादी होंगी

India’s marriage viral video

दुनिया के नजरिए से देखा जाए तो दुनिया में सबसे अधिक भारत की शादियां पसंद की जाती है क्योंकि यहां पर शादियों में सारे रीति रिवाज, संस्कार और तरह तरह के खेल अपनाए जाते हैं। अब तो विदेशों में भी भारत की तरह शादियां होने लगी है। भारत तरह तरह की बातों के लिए विश्व में प्रसिद्ध है जिसमें शादीयां भी शामिल है। आज कल की शादियां बहुत मजेदार हो गई है और सोशल मीडिया पर काफी वीडियो में वायरल होते हैं जिनमें दूल्हा और दुल्हन लड़ाई करने लग जाते हैं। पहले की शादियों की तुलना में आजकल की शादियां बिल्कुल अलग प्रकार से होती है। पहले की शादियों में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से तो दूर की बात पूरी शादी होने के समय एक शब्द भी मुंह से नहीं निकालते थे लेकिन अब तो शादियां युद्ध का मैदान बन जाती है। आज हमको आप एक ऐसी ही घटना से अवगत करा रहे हैं जिसे सुनकर आप हंसते-हंसते रोने लगोगे।

मंडप में गुटखा खाया तो दुल्हन दूल्हे को पीटने लगी

आज सोशल मीडिया पर शादियों के कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें कुछ हंसी मजाक तो कुछ पति पत्नियों के बीच झगड़ा हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो फिलहाल में सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें एक दुल्हन अपने पति को पीटते हुए नजर आ रही है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी किया कि यह अपने पति को क्यों मार रही है तो इसका कारण यह है कि दूल्हा शादी के दौरान मंडप में बैठे-बैठे गुटखा खा रहा था तभी दुल्हन को किसी ने बता दिया कि आपके पति ने मुंह में गुटका खा रखा है। इसे सुनकर पत्नी तुरंत गुस्सा हो गई और शादी रोक कर दूल्हे के जोर जोर से थप्पड़ मारने लगी और बोलने लगी कि पहले गुटका थूक कर आओ फिर शादी करेंगे।

दूल्हे के अलावा एक शख्स को भी पीटने लगती है दुल्हन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि शादी शुरू होने वाली है और दूल्हे दुल्हन पास में बैठे हैं और उनके चारों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी हुई है और बातें हो रही है। इसी दौरान एक व्यक्ति दुल्हन के पास आता है और दुल्हन से बातें करने लग जाता है तभी अचानक दुल्हन खड़ी होकर उस व्यक्ति के थप्पड़ मारने लगती है। उसके बाद दुल्हन दूल्हे की तरफ देखती है और दूल्हे को भी थप्पड़ मारने लग जाती है। पति-पत्नी की लड़ाई को कोई रोक नहीं रहा था और सभी रिश्तेदार बड़ी दिलचस्पी के साथ लड़ाई का मजा ले रहे थे। वीडियो को ध्यान से सुना जाए तो उसमें साफ सुनाई दे रहा है कि पत्नी दूल्हे को गुटखा थूक कर आने की बोल रही है क्योंकि दुल्हन को गुटका बिल्कुल पसंद नहीं था। उसके बाद दूल्हा बाहर जाकर गुटका थूक कर आता है और उसके बाद शादी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *