शहर सहित जिलेभर में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिले में शामगढ़ क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की पूरी संभावना बन रही है। झारखंड पर बना सिस्टम छत्तीसगढ़ की तरफ बदल रहा है। इससे शुक्रवार शनिवार की मध्य रात या शनिवार को पूरे क्षेत्र में अच्छी बारिश की उम्मीद है। शुक्रवार को तो बारिश ने ऐसा नजारा नहीं दिखाया लेकिन आज लोगों को उम्मीद है कि अच्छी बारिश हो सकती है। दक्षिण की तरफ से आ रही नमी के चलते क्षेत्र में आगामी तीन-चार दिन तक अच्छी बारिश हो सकती है और सिस्टम अच्छा रहा तो सप्ताह भर भी अच्छी बारिश हो सकती है।
3 दिन पहले हुई थी शहर में बारिश
आज से 3 दिन पहले शहर में 1:45 इंच बारिश हुई थी लेकिन यह सिर्फ शहर शहर में ही हुई बाकी के गांव में बस लोगों को बादल ही देखने को मिले। कल जरूर जिले के कुछ गांव में बारिश में दर्शन दिए और किसानों को खुश किया लेकिन कुछ गांव में बादल ही मंडराते रह गए। इसके बाद से बारिश का इंतजार किया जा रहा है। कल भी शहर में पूरे दिन बादल छाए रहे और इनको देखकर बारिश की उम्मीद जगी लेकिन दोपहर में मौसम साफ हो गया। थोड़ी-थोड़ी धूप निकलती रही। शाम होते-होते वापस बादल छा गए इसके चलते शहर में अधिकतम तापमान में सिर्फ 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है लेकिन उमस का माहौल बना रहा। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री था जो शुक्रवार को 32 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर बना हुआ है।
आज से शुरू हो सकता है अच्छी बारिश का दौर
मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों तक मंदसौर और आसपास के पूरे हिस्से में अच्छी बारिश की संभावना बताई जा रही है। झारखंड पर सिस्टम एक्टिव हो चुका है। यह छत्तीसगढ़ की तरफ मुंव कर रहा है। इसका लाभ मंदसौर और आसपास के हिस्सों में रहने वाले किसानों को मिलेगा। वहीं अरब सागर सेना में निरंतर क्षेत्र में आ रही है इससे बारिश की संभावना और भी बढ़ गई है। शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को ही बारिश शुरु हो जाएगी और यह दौर 1 सप्ताह तक चलेगा। आज रात में तो इतनी बारिश नहीं हुई लेकिन आज से जिले में अच्छी बारिश की संभावना पूरी जताई जा रही है। 5 दिन में जिले को 5 से 7 इंच बारिश मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी।
शामगढ़ में किसानों का इंतजार खत्म हो चुका है
शामगढ़ में शहर और आसपास के क्षेत्र में करीब 25 फ़ीसदी किसानों ने फसल उगा दी है किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं।शुक्रवार को इनका इंतजार खत्म हो चुका है शामगढ़ में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। शाम 4:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक आधे घंटे तक नगर भाजपा क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इसके लिए शुक्रवार को देख ली बुजुर्ग ,गुराडिया विजय मैं इंद्र देवता को मनाने के साथ नगर में प्रमुख देवी देवता एवं खेड़ा देव की पूजा अर्चना की गई। आसपास के क्षेत्र में करीब 15 दिन बाद अच्छी बारिश हुई है। इससे मौसम ठंडा हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली।