इंतजार खत्म: आज से चालू हो जाएगा तेलिया तालाब वाला दादा दादी पार्क, तेलिया तालाब बनेगा और भी आकर्षित, घुमने वालो की संख्या भी बढ़ेगी

 

तेलिया तालाब के किनारे अमृत योजना में बन रहे दादा दादी पार्क के कार्य में नगरपालिका के कारण यह सौगात जनता को मिलने में देरी हो रही थी। पार्क का कार्य 3 सालों से चल रहा था और नगर पालिका ने झूले चकरी के टेंडर भी नहीं दिए थे। लेकिन इस सप्ताह में नगर पालिका ने पार्क का कार्य काफी तेजी से किया और आज पार्क को हैंड ओवर करने वाली है। अब याद दिलाया तो पार्क के कार्य को देख रहे उपयंत्री सी एल हकवाडिया का कहना है कि नपा कर्मियों ने पौधे नहीं लगाए हैं, सिर्फ गाइड किया गया था। ठेकेदार का कहना है कि सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं और सड़क मार्ग की तरफ के पेवर ब्लॉक पर पानी भर रहा था जिन्हें उखाड़ कर दोबारा लगाए जा रहे हैं। पानी निकासी के लिए अगल से चेंबर बनाया है।

1 करोड़ 45 लाख की लागत से हो रहा है निर्माण

इस योजना में करीब एक करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से रेवास देवड़ा रोड़ पर तेलिया तालाब के किनारे दादा दादी पार्क तैयार हो रहा है।इस कार्य के टेंडर होने के बाद से ही नगर पालिका ने देरी करना शुरू कर दिया। टेंडर जुलाई 2018 में हो गए थे और कार्य फरवरी 2019 में शुरू करवाया था। इसके बाद यहां पर पेड़ों को काटने और जमीन को ठीक करने का काम शुरू हुआ और जमीन का विवाद सामने आ गया। इसमें भी देरी हुई और जमीन विवाद खत्म होने के बाद कार्य आगे बढ़ा तो वर्ष 2019 में अतिवृष्टि के कारण भी देरी हो गई। इसके कारण अप्रैल 2019 में पूर्ण होने वाला कार्य अब जाकर पूर्ण हो पाया है। इसके बाद नगरपालिका ने कभी लाक डाउन तो कभी अन्य बहाने बनाकर कार्य को और भी रोका।

पूरे परिसर में लगाए जाएंगे 7000 पौधे

दादा दादी पार्क में कुल 7000 पौधे लगाए जाएंगे। ठेकेदार द्वारा पौधे लगाए जा रहे हैं इसमें भी नगर पालिका द्वारा टेंडर किए जाने थे लेकिन नापा ने टेंडर पिछले माह 26 जून को पौधारोपण के टेंडर की है इसके बाद बारिश में पौधे लगाने का कार्य शुरू हुआ। इसी दौरान पौधारोपण में नगर पालिका के उद्यान शाखा के भी कुछ कर्मचारियों का जुटाया गया, अभी पौधारोपण का कार्य चल रहा है। इस 700 मीटर लंबे दादा दादी पार्क में बच्चों के लिए झूले चकरी भी लगाए जाने है लेकिन नगरपालिका ने अब तक इस कार्य के लिए टेंडर भी नहीं लगाए हैं।

पैवर ब्लाक लगाने का कार्य जारी

दादा दादी पार्क में सड़क मार्ग के तरफ पहले लगाए गए पैवर पर पानी जमा हो रहा था। इसके बाद यहां पर सभी ब्लॉक को निकाल कर फिर से लगाया जा रहा है। ठेकेदार अंकुर सेठिया का कहना है कि पैवर ब्लाक पर पानी नहीं भरे इसके लिए पैवर को ऊंचा कर चेंबर बनाया गया है। इसके साथ ही सिविल वर्क पूरा हो गया है। परिसर में 7000 पौधे लगाए जा रहे हैं। वही इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य भी पूरा हो गया है। पार्क में 35 सोलर पोल लगाए गए हैं। 100 हाई मास्क और 70 सोलर प्लेट लगाई गई है। आज पार्क नगर पालिका के हैंड ओवर कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *