खबर नीमच जिले के बखाना थाना क्षेत्र की है जहां पर दिनदहाड़े ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दिनदहाड़े एक महिला के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया और उसके बाद महिला चिल्लाई और लोगों को पता चले इतने में समय रहते आरोपी फरार भी हो गया। घटना की खबर मिलते ही बकाना पुलिस समय पर पहुंचे और मामले की जांच जुटने में शुरू हो गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास वाली दुकानों और लोगों से सभी प्रकार की जानकारी ली जा रही है।
नया बाजार में निवास करती थी महिला
जिला अस्पताल में पुलिस द्वारा परिजनों से जानकारी ली गई उस में पता चला कि महिला बकाना थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके में रहती थी। महिला का नाम मोना है और उसके पति का नाम विशाल है जिसकी उम्र 38 वर्ष है। घटना के समय घर पर महिला अकेली थी उसके बच्चे और पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी एक अज्ञात बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर महिला के घर में घुसा और महिला के गर्दन और पेट पर चाकू से वार करने लगा इसके चलते महिला ने जोर जोर से आवाज दी ।आसपास के लोगों को पता चले इतने में बदमाश फरार हो गया।
महिला गंभीर रूप से घायल है, जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है
चाकूबाजी के दौरान आरोपी फरार हो गया लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद महिला को निजी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी द्वारा महिला पर चाकू मारने का कारण जांच रही है अभी तक तो कोई कारण नहीं मिला है। आरोपी लूट के बहाने या महिला से कोई निजी दुश्मनी निकालने आया था इसका खुलासा जांच के बाद ही पता चलेगा। जानकारी से पता चला कि महिला के पति विशाल जी अग्रवाल अपने व्यवसाय के काम से बाहर गए थे और उनके बच्चे कटिंग करवाने के लिए गए हुए थे। इससे कुछ दिन पहले ही इसी परिवार की एक दुकान में ₹500000 की चोरी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।