सोना चांदी में गिरावट: सोना 1300 एवं चांदी की कीमत 2400 रूपए गिरी, आने वाले शादी के सीजन में लोगों को मिलेगी राहत

 

पिछले कई महीनों से सोना और चांदी की कीमतें आसमान छूती जा रही थी प्रतिदिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट और बढ़ोतरी होती रहती थी और धीरे धीरे सोना चांदी की कीमत इतनी बढ़ गई कि लोगों को उम्मीद नहीं थी। अगर थोड़े रुपए गिरावट आती थी लेकिन अचानक उससे दोगुनी कीमत बढ़ जाती थी। लेकिन अब लोगों के लिए राहत की खबर आ रही है कि सोना चांदी में 3 दिनों से लगातार किमते गिरती जा रही है। एमसीएक्स पर सोना ₹1535 की गिरावट के साथ ₹46968 पर आ पहुंचा है। वही सराफा बाजार की बात की जाए तो सोना 1300  सस्ता हो कर ₹48600 पर आ पहुंचा है। सोने की यह कीमत प्रति 10 ग्राम पर बताई जा रही है। 

चांदी में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली 

सोने के साथ-साथ चांदी भी पिछले कई महीनों से आसमान की ऊंचाइयों को छुती जा रही थी। देखा जाए तो सोने से कई गुना ज्यादा चांदी की कीमत में तेजी आई है। आज तक लोगों ने सोचा भी नहीं था कि चांदी इतनी ऊपर पहुंच जाएगी। लेकिन अब सोने की कीमत के साथ-साथ चांदी में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चांदी 3470 रुपए की गिरावट के साथ ₹67984 पर पहुंच गई है। वही बाजार की बात की जाए तो यह ₹2400 गिरकर ₹68800 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

अभी और गिर सकती है सोने की कीमत

आप अगर शादी समारोह के लिए सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो थोड़े दिन और रुक सकते हैं क्योंकि आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि अभी सोने की कीमत में और भी गिरावट आ सकती है। व्यापारियों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल बैंक के साल 2023 के अंत तक ब्याज दर में 2 बार बढ़ोतरी की बात लोगों तक पहुंचने के बाद लोगों की सोना खरीदने में रूचि कम हो गई है। इसी कारण सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है और आगे जाकर सोने की कीमत में और भी गिरावट आ सकती है। इसलिए अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़े दिन और रुक सकते हैं ताकि आपको थोड़े और फायदे के साथ सोना मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *