कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा भाव और परोपकार के साथ मनाया गया। पहली बार किसी नेता का जन्मदिन इस तरीके से मनाया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत , पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। सभी कार्यकर्ता मिलकर गौशाला पहुंचे और गौशाला में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान गाया। सभी कार्यकर्ताओं ने गौ माता का पूजन किया और उसके बाद गौ माता की परिक्रमा भी लगाई। उसके बाद सभी गायों को दो ट्राली हरी घास खिलाई गई।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेरणा को याद किया गया
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेरणा से सीख लेकर कार्यकर्ताओं ने गोशाला में पीपल के पौधे भी लगाए। अब जल्द ही गौशाला में कई प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश और संविधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस के बुनियादी मूल्यों को बचाने के लिए जुटे हुए हैं। देश को घृणा और नफरत से आगे बढ़ने को लेकर रुकना चाहते हैं। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस जन ने कोरोना दिवगंतो के सजन से भेट कर संवेदना प्राप्त की। इस अवसर पर पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष बाबूलाल जाट, सतीश नागला, भूपेंद्र बोहरा, मान सिंह जाट, प्रेमचंद्र धाकड़, लोकेश धाकड़, जसवंत जाट, मुकेश जाट, सुरेश चंद्र जोशी सहित अन्य मौजूद थे।
जन्मदिन पर फल भी वितरित किए गए
नगर में कांग्रेसियों ने फल वितरित कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर फल वितरित किए और कोरोना काल में अंत हुए लोगों के लिए 2 मिनट की श्रद्धांजलि रखी। इस अवसर पर भी कांग्रेस के दिग्गज नेता और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उठाना में भी कांग्रेश मंडल द्वारा भोलेनाथ मंदिर में जा कर पूजा करके राहुल गांधी के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए कामना की। इस दौरान सुखानंद धाम पर विचरण करने वाले बंदरों के चना बिस्किट आदि खिलाए गया। बच्चों को भी बिस्किट खिलाए गए।