सबसे सस्ता स्मार्टफोन लाएगी जियो, ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दाव,सऊदी अरामको के साथ डील पक्की, रिलायंस की 44वी एजीएम में की गई कई घोषणाएं

 

भारत देश में 5G मोबाइल सेवा शुरू करने की तैयारी में जुटी रिलायंस इंडस्ट्रीज गणेश चतुर्थी पर यानी कि 10 सितंबर को दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। रिलायंस जियो और गूगल की ओर से विकसित सस्ते एंड्रॉयड फोन में महंगे मोबाइल जैसी कई खूबियां आपको दी जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर धारकों की 44वी सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने गुरुवार को यह घोषणा की। सऊदी अरब की सऊदी अरामको के साथ रिलायंस की डील पक्की हो चुकी है।

संकट में सेवा का कार्य कर रही है रिलायंस

देश में महामारी के कारण सभी संकट में है और ऐसे संकट में रिलायंस सेवा का कार्य कर रही है। मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी ग्रीन और क्लीन एनर्जी क्षेत्र में अगले 3 साल में 60 हजार करोड रुपए का निवेश करेगी। रिलायंस के परोपकारी संगठन रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी ने बताया कि कंपनी सबसे ज्यादा मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन बना रही है। देश में इसकी सप्लाई मुफ्त की जा रही है।

आने वाले फोन में क्या-क्या खूबियां रहेगी

मुकेश अंबानी ने बताया कि 10 सितंबर को रिलायंस जिओ एंड्रॉयड आधारित किफायती 4G जिओ फोन पेश करने वाली है। इसे गूगल और जिओ ने डिवेलप किया है। यह ट्रांसलेशन फीचर के साथ अच्छे कैमरे से लैस होगा। इसमें ऐसी कई खूबियां होगी जो महंगे फोन में मिलती है। अंबानी ने बताया कि रिलायंस भारत को 5G युक्त बनाने में मदद कर रही है। जिओ ने हाल ही में मुंबई में 5G की फील्ड टेस्टिंग की है। स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जिओ ने 1gbps स्पीड हासिल की है। यह काफी ज्यादा स्पीड है। इसलिए अगर आपको मोबाइल चलाने में ज्यादा रुचि नहीं है तो यह स्मार्टफोन ले लीजिए ताकि कम पैसों में आपको अच्छे फीचर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *