मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कुछ महीनों पहले एक अभियान चलाया गया था जिसमें लक्ष्य रखा गया था कि प्रदेश में हो रहे गैर कानूनी तरीके से चल रहे सभी कार्यो को रोकना हैऔर उस कार्य में शामिल सभी लोगो को गिरफ्तार करना है और उन पर कार्यवाही भी करनी है।यह अभियान प्रदेश में सफल भी रहा है। अभियान चलाने के बाद प्रदेश के हर जिले में पुलिस को सफलताएं भी मिली है और प्रदेश में गैर कानूनी कार्य भी कम हुए हैं। इसी अभियान के तहत कल सीतामऊ पुलिस को एक सफलता मिली जिसमें पुलिस ने 500 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 500 ग्राम अफीम गिरफ्त किया है।टीआई दिनेश प्रजापत ने बताया कि लदुना, दीपाखेडा, राजनगर, चौपाटी से गंगाना जिला सोनीपत हरियाणा निवासी रामसिंह पिता पृथ्वी सिंह जाट को 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्त किया है।आरोपी ने अफीम दलावदा निवासी मोहनसिंह पिता वरदीसिह राजपूत से लिया था। मामले में आरोपी को भी गिरफ्त किया गया है।
नारायणगढ: जीप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
मंदसौर-मनासा रोड़ पर बंडपिपल्या फंटे के पास जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को जान डियर ट्रेक्टर के सेल्समैन चिल्लौद पिपल्या निवासी पुरनकुमार पाटीदार उम्र 45 वर्ष बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।उन्हे दोपहर 2:30 बजे सामने से आ रही बिना नंबर की जीप ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोर से लगी कि बाइक सवार का तेजी से खून बहने लगा और आखिर बाइक सवार की मौत हो गई।