पिपलिया मंडी: समर्थन मूल्य पर चना खरीदी नहीं होने से किसानों ने कांग्रेस नेताओं के साथ दिया धरना, देर शाम अधिकारियों ने दिया उपज तुलाई का आश्वासन

पिपलिया मंडी में समर्थन मूल्य पर हो रही चना खरीदी की तुलाई नहीं होने के कारण 3 दिन से परेशान किसानों ने कांग्रेस नेताओं के साथ खरीदी केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक वही टोल नाके के पास स्थित महावीर वेयरहाउस पर समर्थन मूल्य पर हो रही चना खरीदी हो रही है। एस एम एस मिलने के बाद 14 जून को सुबह 7:00 बजे क्षेत्र के किसान चने की फसल लेकर पहुंचे। 14 किसानों को टोकन दे दिए गए, लेकिन उनकी चना उपज की तुलाई नहीं की गई। किसानों ने अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया लेकिन फिर भी उनकी उपज की तुलाई नहीं की गई।

किसानों ने कांग्रेस नेताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन

इसी बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष नव कृष्णा पाटिल ने भी कलेक्टर मनोज पुष्प से चर्चा करके किसानों की समस्या के लिए निराकरण करने की बात कही गई। इसके बाद किसान कांग्रेस नेताओं के साथ धरना प्रदर्शन करने बैठ गए। देर शाम तक अधिकारियों ने उपज तुलाई का आश्वासन किसानों को दिया। इसके बाद जाकर किसानों ने धरना प्रदर्शन बंद किया। किसानों ने सबसे पहले अधिकारियों को अपनी समस्या बताएं लेकिन अधिकारियों को कुछ नहीं करने पर किसानों को काग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठना पड़ा। देर शाम तक किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और उसके बाद अधिकारियों ने अगर किसानों को उपज तुलाई का आश्वासन दिया तब जाकर किसानों ने प्रदर्शन को बंद किया।

भूखे प्यासे परेशान हो रहे थे सभी किसान

बरखेड़ा पंथ के किसान किशन लाल पाटीदार, सुखलाल पाटीदार, गोपाल सुथार, राधेश्याम सुथार, नारायणगढ़ के किसान दिनेश चंद्र पाटीदार, देऊबाई पाटीदार, केशव प्रकाश पाटीदार, अनिल पाटीदार, राजमल पाटीदार, रमेश पाटीदार, गोवर्धन कुमावत, झारडा के प्रकाश चंद्र, मुकेश और गोपाल ने बताया कि 14 जून को मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद किराए के ट्रैक्टर में चना लेकर खरीदी केंद्र महावीर वेयरहाउस पहुंचे लेकिन उपज की तुलाई नहीं की गई। वहां पर तैनात कर्मचारियों ने 15 जून को ही टोकन दे दिए और शाम को तुलाई करने से मना कर दिया। देर रात तक किसान इंतजार करते रहे लेकिन पोर्टल नहीं खुला। किसानों ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाया कि इनकी लापरवाही का नतीजा हमें भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *