#CovidHelp: क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अनोखी पहल, इस मुहिम के जरिए की जाएगी मदद, राशि का प्रयोग चिकित्सक उपकरण खरीदने में होगा।

 

मुंबई। 

      अभी एक नहीं मुश्किल वक्त चल रहा है, भारत के लिए यह वक्त बहुत ही मुश्किल गुजर रहा है रोजाना बहुत ही ज्यादा संख्या में लोग अपनी जान गवा रहे हैं इसी बीच कुछ लोग खुद से सहायता करने के लिए आगे आए हैं जिनमें बहुत सारे भारतीय नागरिकों ने विदेशों में रहकर भी भारत की सहायता की है, इसी बीच कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए अब IPL 2021 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) की कमान संभाल रहे क्रिकेटर विराट कोहली  और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  ने मिलकर हाथ आगे बढ़ाया है। इस कपल ने एक मुहिम की शुरुआत की है। जिसका खुलासा वीडियो जारी कर किया है।

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट  पर वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया है। वीडियो में वीडियो में अभिनेत्री द्वारा कहा गया है कि,’कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के दौरान भारत के लिए चीजें बहुत कठिन हो गई हैं। अपने देश को इस तरह से संघर्ष करता देख बहुत दर्द महसूस होता है।’ इसके बाद विराट कोहली  इसके बाद विराट कोहली बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं,’हम उन लोगों के बहुत आभारी हैं, जो दिन रात हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनके लगन की हम सराहना करते हैं।’

अनुष्का शर्मा वीडियो में आगे कहती हैं,’लेकिन अब उन्हें जरूरत है हमारे सपोर्ट की और हमें उनके साथ खड़े होने की। हम एक साथ मिलकर इससे उबर सकते हैं।’ फिर विराट बोलते हैं,’मैं अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर फंडरेजर  की पहल करता हूं। इससे जमा की गई सभी धनराशि लोगों की मदद करने के लिए उपयोग की जाएगी।’ इसके बाद अनुष्का लोगों से डोनेट करने की अपील करती हैं। साथ ही कहती हैं,’ये वक्त है साथ मिलकर खड़े होने का, अगर हम साथ आएंगे तो इस जंग को भी जीत जाएंगे। सुरक्षित रहें। जय हिंद।’

बता दें कि, अनुष्का शर्मा ने अपने जन्मदिन के दिन ही मदद का फैसला कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर कहा,’मैं देश की इस संकट भरी स्थिति में आप सभी से एकजुट होने और देश का सपोर्ट करने की अपील करती हूं। विराट और मैं साथ आ रहे हैं, अपना छोटा सा समर्थन देने के लिए। हम जल्द ही डीटेल शेयर करेंगे ताकि आप भी इस मूवमेंट का हिस्सा बन सकें। याद रखें हम सभी साथ हैं। दोस्तों, कृपया सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखिए।

बताने की इससे पहले भी‌ भारत की मदद के लिए बहुत सारे देश आगे आए हैं, विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इसके आगे इसके लिए आगे आए हैं, वह विदेशों में रहते हुए भारत की मदद के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ऑक्सीजन सिलेंडर आदि भेज रहे हैं, और अपने देश के लिए अपने  कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *