शहर में 50 जगहों पर किया गया सप्तमी पूजन,शहर सहित पूरे अंचल में रविवार को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया गया। लोगों ने सुख शांति की प्रार्थना कीशहर में 50 जगहों पर किया गया सप्तमी पूजन,। ढोकले व दही चावल का भोग लगाया गया। कुमकुम , हल्दी,अगरबत्ती,और घी से दीप प्रज्वलित कर माता का पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने कोरोना के बचाव के लिए भी प्रार्थना की। शीतला सप्तमी के आयोजन जिले भर में हुए, शहर में ही करीब 50 जगहों पर पूजा की गई। इसके साथ सामाजिक संस्था विनर क्लब ने लोगों को गोरा के प्रति जागरूक किया एवं मास्क नहीं लगाने लगा कराने वाली महिलाओं को समझाइश और मास्क बांटे । अब के सदस्यों ने करीब 150 महिलाओं को मास के बाटे।
लोगों द्वारा माता को ठंडे भोजन का भोग लगाया गया।
कुचडोद। लोगों ने रविवार को मान शीतला सप्तमी का पूजन किया माता को ठंडे भोजन का भोग लगाया। सुबह जल्दी उठकर ही माता को भोग लगाएं एवं 10:00 बजे तक लोग लोगों ने भोग लगाया। महिलाओं द्वारा शाम को तैयार किए गए ढोकले एवं दही चावल का भोग लगाया गया। माता को मेहंदी ,हल्दी, अगरबत्ती आदि का भोग लगाया गया घी से दीप प्रज्वलित किया गया। सभी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की एवं कोरोना से बचाव की भी कामना की। बिल्डिंग को नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।
कोरोनावायरस के खात्मे की कामना।
नारायणगढ़। रविवार को सभी महिलाओं द्वारा शीतला सप्तमी की पूजा की गई। परिवार को बीमारी से बचाने के लिए कामना की एवं कोरोना के खात्मे के लिए भी कामना की।नगर के माताजी मंदिर पर रात्रि 12:00 बजे से ही महिलाओं ने माता को भोग लगाना शुरू कर दिया। सुबह महिलाओं के मंदिर के बाहर भोग लगाने के लिए भीड़ दिखी। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी नियमों के पालन करवाने में योगदान दिया।