मनासा अस्पताल मे 50 रूपए मे होगी सोनोग्राफी, विधायक ने 11 लाख की लागत से दी थी सोनोग्राफी मशीन

 

मनासा में माधव मारू एक के बाद एक अच्छे कार्य करते जा रहे हैं। माधव मारू की एक और अच्छी पहल आई है कि मनासा सरकारी अस्पताल में अब 50 रूपए में सोनोग्राफी हो जाएगी। इससे सबसे अधिक राहत गरीब तबके के मरीजों को मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति प्राइवेट सेंटरों पर सोनोग्राफी कराया जाता है तो उसे सोनोग्राफी महंगी पड़ती है लेकिन अब गरीबों को राहत मिल जाएगी। अब मनासा सरकारी अस्पताल में अब यह सुविधा मात्र 50 रुपए में मिलेगी और मरीजों का 650 से 950 रुपए बच जाएंगे। यह संभव सिर्फ विधायक माधव मारू की पहल के कारण ही हो पाया है। विधायक माधव माधव ने सरकारी अस्पताल में 11 लाख की लागत से सोनोग्राफी मशीन दी थी।

कई लोग सोनोग्राफी से वंचित रह जाते हैं

गरीब व असहाय परिवार की गर्भवती माताएं का रुपए के अभाव में समय पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की जांच के लिए सोनोग्राफी नहीं करवा पाती है। जिससे उसके बच्चे पर खतरा मंडराता रहता है। कई बार समय पर पर्याप्त जांच नहीं होने से शिशु की मृत्यु भी हो जाती है। जांच के अभाव में नौनिहाल कई गंभीर बीमारी से ग्रसित पैदा होते हैं। 

परेशानी को देखते हुए विधायक मारू में विधायक निधि से करीब 11 लाख रुपए की राशि सोनोग्राफी मशीन हेतु जारी की।   प्रसूताओं हेतु आवश्यक सुविधाओ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मशीन आने पर रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया और मशीन के मेंटेनेंस कब लिए 50 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया। 

50 रुपए जांच के लिए किए गए हैं निर्धारित

मशीन का संचालन ओर मेंटेनेंस किया जा सके  इसलिए  50 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया। जानकारी अनुसार गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी डॉ. बीएल भायल को इसका इंचार्ज बनाया गया है। डॉक्टर भायल द्वारा निर्धारित शुल्क 50 रुपए पर गर्भवती महिलाओं  सोनोग्राफी की जाएगी।  प्रतिदिन होने वाली सोनोग्राफी एवं मेंटेनेंस बीएमओ कार्यालय को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *