मौसम से संबंधित एक और खबर सामने आई है कि प्रदेश में फिर से मौसम बदल सकता है।फरवरी का महिना शुरु हो चुका है और एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। हालांकि फरवरी के माह में बारिश तो नहीं होती है लेकिन मध्यप्रदेश में इस बार बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग की खबर आ रही है कि माना जाए तो 14:00 15 फरवरी को बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आने की संभावना है, जिसके चलते 16 से 19 फरवरी के बीच का देश में कहीं पर भी बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश में अभी के समय में कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं है।
किन-किन जिलों में बारिश की संभावना बताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी एक हफ्ते तक तापमान में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।उसके बाद 15 फरवरी से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के चलते बादल छाए रहेंगे और राजधानी सहित प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाके में बरसात भी हो सकती है। गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला 16 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने की जानकारी बताई जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर और चंबल संभाग में पड़ सकता है। कहीं-कहीं पर तेज बारिश भी हो सकती है।इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जाएगी। यानी कि फरवरी माह में भी मौसम अपना रूप बदलता ही रहेगा।
देश के किन-किन हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देखा जाए तो 11 से 20 फरवरी के बीच देश के केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत उत्तराखंड में हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जानकारी के अनुसार आने वाले 5 दिनों के दौरान उत्तरी नागालैंड में भी वर्षा की संभावना बताई जा रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10 फरवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। तेरा और 14 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। सप्ताह के मध्य से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में सर्दी बढ़ सकती है क्योंकि ठंडी हवाओं का असर बढ़ जाएगा।