जिले में पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर कम होता जा रहा है और दोपहर का तापमान बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की तेजी देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पंजाब के ऊपर चक्रवात बनने के कारण मंदसौर व आसपास के क्षेत्र में बादल छाएंगे। इस बार वैसे ही प्रदेश का मौसम ऊपर नीचे होता चला आ रहा है। प्रदेश में इस बार मौसम पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।जब अपने की मौसम की इच्छा हो बारिश आ जाती है और जब इच्छा हो तो पाला गिर जाता है।
जिले में अब बदल सकता है मौसम
जिले में पिछले कुछ दिनों से उत्तरी हवाएं चलने के कारण मौसम बदल रहा है।उत्तरी हवाएं थमने के कारण यह स्थिति बन रही है। जिले में 4 दिन पहले अधिकतम तापमान 21 डिग्री पाया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ जो बुधवार को 29 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था जो बुधवार को 9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. डी.पी. दुबे ने बताया कि अभी पंजाब के ऊपर चक्रवात बन रहा है जिससे कारण मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में हम बादल बन सकते हैं। यह चक्रवात दिल्ली की तरफ मूव कर रहा है। इससे एक-दो दिन मंदसौर व आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। इससे रात का तापमान भी तेज हो सकता है। वहीं दो दिन में जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बन सकती है। 6 फरवरी से मौसम वापस ठंडा होने लगेगा।
पिछले 24 घंटों में देश में हुई मौसमी हलचल
स्काईमेट वेदर ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई।आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा है। देश के कई हिस्सों में वरना कोहरा भी देखने को मिला है।