मंदसौर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक क्लिक करने पर जिले के 187000 किसानों को लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के प्रादेशिक कार्यक्रम को दिखाया और सुनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सभी किसानों के खातों में किसान कल्याण की राशि पहुंचाई गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सहित अन्य दफ्तरों में देखा और सुना गया। इस योजना के माध्यम से जिले के 187000 किसानों को लाभ प्रदान किया गया।
97 प्रतिशत लाभ देने का कार्य हुआ पूरा
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया , विधायक देवीलाल धाकड़, कलेक्टर मनोज पुष्प, एडीएम नरेंद्र सिंह राजावत उपस्थित थे।कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा है कि जिले के 215000 पात्र किसानों में से अभी तक 187000 किसानों को लाभ प्रदान किया गया है। लाभ प्रदान करने का कार्य जिले में 97 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिले इसके लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के सभी उत्पादों को बेहतर मार्केटिंग प्रदान की जाएगी। मार्केटिंग के माध्यम से फसलों का किसानों को अच्छा दाम मिलेगा।
मंदसौर जिले के किसान जागरूक हैं
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हमारे जिले के किसान जागरूक है। साथ ही सभी विभागों को किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का जानकारी प्रदान करनी चाहिए। जिससे किसान अपने हर योजनाओं का लाभ ले सके और उसके अभाव में इधर-उधर नहीं भटके। इसके साथ ही किसानों को भी सभी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरकार की संवेदना हमेशा किसानों के हित में ही रही है। प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की जो एक ऐतिहासिक फैसला है। गरोठ क्षेत्र के विधायक ने कहा है कि देश के साथ साथ मध्य प्रदेश भी विकास की रफ्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है। किसान भी अपने नए नए प्रयोग सामने ला रहे हैं। भानपुरा क्षेत्र में नहर निर्माण के बाद फसलों का रकबा बढ़ा है।साथ ही गरोठ में संतरा की मंडी स्थापित हो इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।