उत्तराखंड में आज फिर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। उत्तराखंड में ऋषि गंगा प्रोजेक्ट में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही हुई है। कई लोगों के मरने की सूचना सामने आ रही है। कई लोग पानी के साथ बह भी गए हैं। ग्लेशियर फटने से नदी के आसपास बसे घरों को पानी अपने साथ बहा ले गया। चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में रानी गांव में एक बिजली परियोजना के पास अचानक हिमस्खलन होने के बाद धौली गंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया। सुबह लगभग 11:00 बजे ग्लेशियर फट जाने के कारण उत्तराखंड में तबाही मच गई है। राहत और बचाव के कार्य किए जा रहे हैं।
खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया
ग्लेशियर फटने की खबर पर प्रशासन बिना कुछ सोचे घटनास्थल पर पहुंच गया और प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। कई लोगों को निकाला जा चुका है। अभी तक 3 शव भी मिल चुके हैं और लगभग डेढ़ सौ लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। आर्मी के जवानों को भी सूचित कर दिया गया है कुछ ही समय में आर्मी की टीम भी यहां पर पहुंच जाएगी और लोगों को खोजने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।उत्तराखंड के जोशीमठ के रेंज में ऋषि गंगा प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हो गई है।तपोवन में पावर प्रोजेक्ट बहने की सूचना सामने आ रही है। सभी प्रकार से प्रशासन द्वारा राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।
यह तबाही होने का कारण क्या है
चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में रानी गांव में एक बिजली परियोजना के पास अचानक स्थल होने के बाद धौलीगंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। स्तर बढ़ जाने के कारण चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धौली गंगा के किनारे बसे गांव में रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकालने के निर्देश दे दिए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। भूस्खलन होने के कारण जमीन में कंपन हुआ और ऋषि गंगा प्रोजेक्ट में ग्लेशियर फटने से अचानक पानी आगे की ओर बहने लगा। पानी अपने साथ नदी के आसपास बसी बस्ती को भी बाहर ले गया।घटना में कई लोगों के बह जाने की खबर भी सामने आ रही है। कुछ लोगों को ढूंढ लिया गया है।