WhatsApp पर खतरा: गूगल पर पब्लिक हो चुकी है ढेरो सारी ग्रुप चैट लिंक, कोई भी इसमें जुड़ सकता है, व्हाट्सएप प्रोफाइल पर भी है खतरा

व्हाट्सएप का एक नया मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार फिर से ग्रुप चैट लिंक गूगल पर सर्च करने पर दिखाई दे रही है। यानी कि अब कोई भी व्यक्ति गूगल पर कोई सा भी प्राइवेट ग्रुप सर्च कर उसको देख सकता है और उसमें जुड़ भी सकता है। इससे पहले 2019 में भी ऐसा मामला सामने आया था लेकिन पहले कुछ ऐसा हुआ नहीं था और कंपनी ने इस खामी को दूर कर दिया था। इसके साथ-साथ एक और पुराना मुद्दा है जिसे फिक्स से कर दिया गया है जो सामने आ गया है जिसमें व्हाट्सएप प्रोफाइल सर्च करने पर रिजल्ट में दिखाई दे रही है। इसके कारण आम लोगों की प्रोफाइल और मोबाइल नंबर अब हर कोई आसानी से गूगल पर सर्च कर निकाल सकता है।

फोन नंबर और प्रोफाइल भी आसानी से देख सकते हैं

व्हाट्सएप ग्रुप चैट इन्वाइट्स की इंडेक्सिंग अनुमति देकर कई प्राइवेट ग्रुप गूगल पर दिखा रहा है, क्योंकि उनके लिंक गूगल पर एक सिंपल सर्च पर भी एक्सेस किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि जिसे भी यह लिंक मिलती है वह ग्रुप में शामिल होने के साथ-साथ ग्रुप में शेयर की जा रही मेंबरों द्वारा उनकी पोस्ट और मोबाइल नंबर भी देख सकते हैं। अब कोई भी किसी भी व्यक्ति के नंबर आसानी से एक्सेस कर सकता है।

व्हाट्सएप के कुछ ग्रुप पोर्न शेयर करने वाले भी थे

साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजाहारिया ने गूगल पर व्हाट्सएप ग्रुप चैट इनवाइट के इंडेक्सिंग की जानकारी दी, न्यूज़ लिखते समय तक सर्च रिजल्ट्स में लगभग 1600 से अधिक ग्रुप इनवाइट लिंक उपलब्ध थी।

गूगल के द्वारा इंडेक्स की गई कुछ लिंक व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न शेयर करने वाली थी और कुछ अन्य मामलों में कुछ खास समुदाय और इंटरेस्ट लाने वाले ग्रुप चेक लिंक शामिल थे। इसके साथ-साथ बंगाल और मराठी वालों को मैसेज शेयर करने वाली ग्रुप चैट लिंके भी मिली। इन्हें लिंको में जिन लोगों को इनवाइट नहीं किया गया था वह लोग भी अब आसानी से इन ग्रुप में शामिल हो सकते हैं।

2019 में भी आया था ऐसा मामला सामने

ऐसा मामला पहली बार नहीं हुआ है यह पहले भी 2019 नवंबर में हो चुका है जब गूगल पर सर्च करने पर व्हाट्सएप ग्रुप चैट लिंक दिखाई दे रही थी। सिक्योरिटी रिसर्च ने इस मुद्दे को फेसबुक को बताया था, हालांकि मामला ज्यादा बढ़ जाने के बाद कंपनी ने इसे तुरंत ठीक भी कर दिया था।

रिवर्स इंजीनियरिंग वोगं ने बताया था कि व्हाट्सएप में चैट इनवाइट लिंक पर नो इंडेक्स मेटा टैग जोड़कर ग्रुप चैट इंडेक्स को फिक्स किया था। हालांकि ताजा लिंक मे नोइंडेक्स मेटा टैग शामिल है।

व्हाट्सएप यूजर्स की 15 से ज्यादा इंफॉर्मेशन और डेटा कलेक्ट करता है

जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप व्हाट्सएप चलाता है तो व्हाट्सएप उसकी 15 से ज्यादा इंफॉर्मेशन और डेटा कलेक्ट करता है। फेसबुक तो हमसे 30 तरह के डेटा कलेक्ट करता है। जानकारी के मुताबिक गूगल पर 5000 से भी ज्यादा प्रोफाइल दिखाई दे रही है। पिछले कुछ घंटों से गूगल पर प्रोफाइल उपलब्ध हो गई है। सर्च इंजन पहले से ही 5000 ग्रुप चैट लिंक से इंडेक्स है। इसके अलावा व्हाट्सएप से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें व्हाट्सएप पर टैक्स लगेगा ऐसी बातें भी हो रही है। इनकी अभी जांच हो रही है। बहुत जल्द ही सभी खामियां दूर कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *