मंदसौर नागरिया निकाय चुनाव में अभी देर है और इधर नगर पालिका परिषद का कार्यकाल भी 26 को पूरा होने वाला है। इसके चलते शासन ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कलेक्टर श्री मनोज पुष्प को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। कलेक्टर मनोज पुष्प 26 जनवरी से प्रशासक के रूप में कार्य संभालेंगे। अगले चुनाव तक कलेक्टर ही यहां पर पदस्थ रहेंगे। इसके साथ ही 20 साल बाद नपा में कलेक्टर की विधिवत आमद होगी। 25 जनवरी को नपा अध्यक्ष राम कोटवानी ने परिषद की बैठक की तैयारी कर ली है।
1999 से 2000 तक रह चुके हैं कलेक्टर अनुराग जैन प्रशासक
अभी से पहले 1999 से लेकर 2000 तक तत्कालीन कलेक्टर श्री अनुराग जैन भी प्रशासक रह चुके हैं। उन्होंने नपा की बकाया टैक्स वसूली को लेकर काफी अच्छा कार्य किया है। नगरपालिका का कार्यकाल 26 जनवरी को पूरा हो रहा है। शासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया आगे बढाए जाने से इस बार यहां अब चुनी हुई परिषद के बजाय कलेक्टर प्रशासक होंगे। नगरीय निकाय एवं आवास विभाग के उपसचिव डॉ शुभाशीष बेनर्जी ने बुधवार को एक आदेश जारी किया जिसमें 26 जनवरी से कलेक्टर मनोज पुष्पों को प्रशासक घोषित कर दिया गया है।
25 जनवरी को परिषद का विशेष सम्मेलन भी तय किया गया है
बुधवार शाम को आदेश आने के बाद से ही गुरुवार को नापा में हलचल रही। अब जाते जाते हैं नपा अध्यक्ष व अन्य पार्षदों ने अपने अपने हित साधने में फाइलो को तेज गति से चलाना शुरु कर दी है ।वही ताबड़तोड़ 25 जनवरी को परिषद का विशेष सम्मेलन भी तय कर दिया गया है। इसमें समय सीमा का भी पालन नही किया गया है। इसके साथ ही एक पीआईसी की बैठक भी तय की जा रही है।, जिसमें नामांतरण के विशेष प्रकरण रखे जा सकते हैं।