सुबह 9:00 बजे तक रहा कोहरा, न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री लुढ़का, दिन का तापमान 1 डिग्री चढ़ा, मौसम के उतार-चढ़ाव से ठंड बढ़ी

 

लगभग 5 दिन तक शहर में सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। शहर में दिनभर लोग घने कोहरे में ठंड से ठिठुरते रहे।। सोमवार को दिन में धूप निकली तो मंगलवार सुबह फिर घना कोहरा छा गया। 1 दिन ठंड कम होती है तो दूसरे दिन फिर से दोगुनी हो जाती है। लगभग 9:00 बजे बाद कोहरा घटा तो फिर ठंडी हवाओं का सितम शुरू हो गया। ठंड के बार-बार बदलते रुख के चलते हैं लोग कभी कश्मीर तो कभी शिमला का आनंद लेते रहे।

हवाओं से न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री तक नीचे आकर 10.3 पहुंच गया

दिनभर चली हवाओं के कारण शहर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री तक नीचे आकर 10.3 पर पहुंच गया। दिन में धूप में तेजी रही तो तापमान 1 डिग्री चढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया। इस बार मौसम बड़ा गड़बड़ा रहा है इस बार कभी ठंड कभी तेज गर्मी तो कभी बरसात देखने को मिल रही है। देखा जाए तो पिछले 1 सप्ताह में 5 दिन मौसम बादलों से भरा हुआ रहा। उन दिनों में 1 दिन भी सूरज नहीं निकल सका था।

ठंड का असर इंसानों के साथ साथ फसलों पर भी दिख रहा है

इस बार ठंड कितनी पड़ रही है और मौसम अपने स्वरूप दिन पर दिन बदलता जा रहा है इसका असर इंसानों को छोड़कर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। कहीं पाला गिरने से फसलें खराब हो गई तो कहीं बर्फबारी के कारण फसलें खराब हो गई। 5 दिनों बाद सोमवार को बादलों का घेरा तोड़कर सूरज की किरणें जमीन पर आ सकी थी मंगलवार को फिर से घना कोहरा छा गया। कोहरा इतना था कि 50 मीटर दूर तक भी नहीं दिख पा रहा था। सुबह दस बजे तक जाकर कोहरा खत्म हुआ। कोहरा घटा तो ठंडी हवाएं शुरू हो गई।

दो-तीन दिन और छाया रहेगा कोहरा 

उद्यानिकी महाविद्यालय मौसम विज्ञानी डॉ एसएन मिश्रा के अनुसार मौसम दो-तीन दिन और इसी तरह बना रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट भी आएगी। 15 और 16 जनवरी के बाद मौसम खुलेगा और ठंड का असर कम हो सकता है। रात में शीतलहर के चलते फसलों पर औस जम सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *