मंदसौर में कौओं में एवियन इन्फ्लूएंजा (एक प्रकार का बर्ड फ्लू) का असर कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। शहर में मंगलवार को भी 15 से अधिक कौओं की मौत हुई है। शहर के न्यायालय परिसर में तो अब तक 225 कौओं की मौत हो चुकी है। भोपाल की प्रयोगशाला से पता चला कि कौओं की मौत का कारण एवियन इनफ्लुएंजा है । यहां जानकारी मिलते ही मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प में अलर्ट जारी कर दिया है।
न्यायालय परिसर के आसपास मांस की दुकानें बंद कर दी गई है
न्यायालय परिसर में सबसे अधिक पक्षियों की मौत होने के कारण परिसर के 1 किलोमीटर के एरिया में सभी मांस की दुकानें 15 दिन के लिए बंद कर दी गई है। वही न्यायालय परिसर को एक दिन में दो बार सेनेटाइज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी न्यायालय क्षेत्र के सभी रहवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारी कर रहे हैं। वहीं वन विभाग के कर्मचारी भी पूरे जिले में पक्षियों पर अपनी नजर रखेंगे।
जिले में जगह-जगह पर चलाया जाएगा सफाई अभियान
मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प पक्षियों की मौत में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। नगर पालिका सीएमओ ने कहा है कि न्यायालय परिसर के साथ ही किला क्षेत्र में सुबह एवं शाम को सफाई अभियान चलाया जाए। मृत मिल रहे पक्षियों को दफनाने के बजाय जलाया जाए। केला क्षेत्र के आसपास में 1 किलोमीटर के दायरे में जितनी भी चिकन की दुकान में हैं उन्हें नगर पालिका 15 दिन के लिए बंद करेगी। स्वास्थ्य विभाग सभी रह वासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगा।
बर्ड फ्लू से बचाव करने के लिए यह सावधानियां बरतें
बर्ड फ्लू से बचाव करने के लिए कच्चा पोल्ट्री मांस एवं अंडे को छूने से पहले और बाद में गरम पानी और साबुन से हाथ अच्छी तरह से साफ करें। मांस पकाने के लिए पृथक बर्तनों का उपयोग करें। मांस को 165 डिग्री तापमान पर अच्छी तरह से पका कर खाएं। जीवित पक्षियों के संपर्क से बचे। किसी भी पक्षी की बीट को सीधे नहीं छुएं। किसी भी बीमार या मृत पक्षी के पास ना जाए। पशु बाजार एवं पोल्ट्री फॉर्म पर भमण नहीं करें।