यूपी के बदायूं जिले के उघैती इलाके में रविवार शाम मंदिर गई तीन बच्चों की मां 50 साल की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पूजा करने गई महिला के साथ मंदिर के पुजारी और 3 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और महिला की हत्या भी कर दी।
क्या क्या हुआ उस महिला के साथ
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के पैर की हड्डी और पसली टूट गई थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में रोड जैसी कोई चीज डालने का अंदेशा है। बाई पसली, बाया पैर और बाएं फेफड़े पर वजनदार चीज से प्रहार किया गया है जिससे यह पार्ट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। महिला की ज्यादा खून बह जाने से और सदमे की वजह से मौत हो गई है।
शिकायत के 18 घंटे बाद पहुंची पुलिस
आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को रात 11:00 बजे घर के बाहर फेंक गए। महिला के तीनों बच्चों ने आरोपियों को पहचान लिया है। शिकायत करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर 18 घंटे बाद पहुंची। हालांकि पुलिस ने धर्मस्थल के पुजारी सत्य नारायण दास, मेवली निवासी वेदराम और यशपाल के खिलाफ हत्या, सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एफ आई आर दर्ज की है। इनमें से एक पुजारी का चेला है और दूसरा पुजारी का ड्राइवर है। मुख्य आरोपी अभी फरार है लेकिन उसको पुलिस ढूंढ रही है उसके लिए पुलिस ने 25000 का इनाम भी घोषित किया है।
17 घंटे तक घर के बाहर पड़ा रहा महिला का शव
पीड़िता के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि महिला रोजाना की तरह रविवार देर शाम को गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी। यहां पर मंदिर के पुजारी, उसका चेला और ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात 11:00 बजे पुजारी महिला के खून से लथपथ शव को जीप से घर लेकर पहुंचा। जब तक परिजन बाहर आते वह शव को बाहर फेंक कर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान महिला के बच्चों ने तीनों को पहचान लिया। रात को ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी।