आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस नेताओं के दो गुटों में विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यालय के भीतर ही पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के साथ जमकर मारपीट हो गई। इस घटना पर पुलिस को बुलाना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। विवाद पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद खलील शेख और पूर्व जनपद सदस्य असगर मेव के बीच पुरानी FIR की बात को लेकर हुआ।
असगर मेव सहित करीब 50 लोगो ने की मारपीट
मारपीट में घायल मोहम्मद खलील शेख को जिला अस्पताल भेजा गया। मोहम्मद खलील शेख ने कहा कि असगर मेव सहित कभी 50 लोगों ने मारपीट की। पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा के भतीजे सोमिल नाहटा पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। गायन मोहम्मद खलील चेक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। असगर मेव कोतवाली थाने पर पहुंचे। रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रभारी बटुक शंकर जोशी एवं सह प्रभारी स्वप्निल कोठारी, मधु बंसल द्वारा नापा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं चर्चा के लिए बैठक की।
खलील ने कहा: पूर्व मंत्री नाहटा के इशारे पर मुझ पर हुआ था केस दर्ज
मोहम्मद खलील शेख ने पर्यवेक्षक के समक्ष कहा कि कांग्रेस के सरकार में रहते हुए मुझ पर पूर्व मंत्री नहाता के इशारे पर केस दर्ज हुआ। इसी बात पर बैठक में हंगामा और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मोहम्मद खलील शेख के साथ मारपीट हो गई।कायल हालात में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता शेख को नीचे लेकर आए और फिर जिला अस्पताल पहुंचे। अभी बयान होना बाकी है।मेरी बात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची और विवाद को शांत किया।विवाद के बाद प्रभारी जोशी एवं सह प्रभारी भी कार्यालय से बाहर आ गए।यह विवाद और मारपीट पर्यवेक्षक जोशी के सामने हुआ लेकिन वह कुछ भी बताने से बचते रहे और इतना ही कहा कि कांग्रेसी एकजुट है।