मंदसौर में 21 जनवरी को कलेक्टर मनोज पुष्पा ने आदेश किया है कि आम नागरिक लोक सेवा केंद्र में भी आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनवा सकते हैं।पहले भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चला था और अब द्वितीय चरण भी शुरू होने वाला है।आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष हर व्यक्ति परिवार को ₹500000 तक निशुल्क लाभ दिया जाता है। इसमें कई प्रकार की बीमारियों का इलाज निशुल्क किया जाता है। 2011 में जनगणना एस ई सी सी सूची में सम्मिलित परिवार, संबल योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर्ची धारक परिवार पात्र है।
23 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा अभियान
आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए जो अभियान पहले चलाया गया था उसके बाद मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प ने आदेश किया है कि 23 जनवरी से 6 फरवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए द्वितीय चरण आरंभ किया जाएगा। जिसको आप पास के लोक सेवा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर एवं ग्राम पंचायत भवन में जाकर बनवा सकते हैं। इसमें आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ₹30 का भुगतान करना पड़ेगा।आयुष्मान कार्ड से आप प्रति वर्ष ₹500000 तक का इलाज निशुल्क करवा सकते हैं कई प्रकार की बीमारियां भी शामिल है।
किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरतें
आयुष्मान कार्ड बनाने का द्वितीय चरण 23 जनवरी से 6 फरवरी 2021 तक जिले के लगभग 121 गांव में चलेगा। कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने परिवार का समग्र आईडी, आधार कार्ड, मतदाता पहचान, राशन कार्ड इनमें से कोई भी दस्तावेज लेकर जाना जरूरी है। ऐसे परिवार जिला मुखिया का आयुष्मान कार्ड है वह अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड अवश्य बनवाएं। आपको ₹30 देकर अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके आयुष्मान कार्ड बनवाने में कोई परेशानी आ रही है तो आप लोक सेवा केंद्र जाकर हेल्प डेस्क कर्मचारी से सहायता ले सकते हैं। आयुष्मान कार्ड संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप नागरिक टोल फ्री नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।किसी लोक सेवा केंद्र याद जन सेवा केंद्र से संपर्क भी कर सकते हैं।