दुल्हन का इंतजार हुआ बेकार, दूल्हा हुआ बारात में से गायब, हुआ बहुत बड़ा हंगामा

 Up braking News

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चौकाने वाली खबर आई है कि एक गांव में शादी के दौरान अजीब ही बात हो गई। एक गांव में शादी के दौरान बैंड बाजे बज रहे थे बाराती नाच रहे थे, लड़की वाले भी माला लेकर बारातियों का इंतजार कर रहे थे इसी बीच दूल्हा अचानक गायब हो गया। दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रह गई और दूल्हा नहीं आया। सभी ने आसपास बहुत ढूंढा लेकिन दूल्हे का कोई पता नहीं चला।

आखिर दूल्हे के भागने का क्या कारण था

आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर दूल्हा गायब क्यों हो गया? उसका कारण यह नहीं कि दूल्हे को दुल्हन पसंद नहीं आई हो जबकि उसका कारण यह था कि दूल्हा पुलिस का वांटेड क्रिमिनल था जिसे पुलिस कब से ढूंढ रही थी इसलिए जब दूल्हा बारात लेकर आया और उसने वहां पर कुछ पुलिस वालों को देखा तो वह डर के मारे वहां से गायब हो गया। इसके बाद जब सबको पता चला है कि दूल्हा पुलिस के डर से भागा है तो दोनों पक्षों में भयानक झगड़ा हो गया।

दुल्हन वाले पक्ष ने दूल्हे वाले पक्ष के साथ किया अजीब व्यवहार

जब दुल्हन वाले पक्ष को यह पता चला है कि दूल्हा पुलिस का वांटेड है और वह पुलिस को देखकर मौके से भाग निकला है तो दुल्हन वाले पक्ष ने दूल्हे वाले अक्षय की सभी गाड़ियों की हवा निकाल दी और कुछ तोड़फोड़ भी कर दी। क्योंकि जब रिश्ता किया गया था तब दूल्हे वाले ने यह बात दुल्हन वाले पक्ष को नहीं बताई थी। यह हंगामा देख मौके से बहुत सारे बाराती भी फरार हो गए। और दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे के परिवार वालों को बंदी बना लिया।दूल्हे के भागने के बाद बहुत देर तक दोनों पक्षों में वाद विवाद होता रहा।

दूल्हा क्यों था पुलिस वालों के लिए वांटेड

जो तू है पुलिस को देख कर मौके से फरार हो गया वह कोरांव इलाके में एक हत्या में वांछित था। पुलिस को उसके कई दिनों से तलाश थी। पुलिस को खबर लगने के बाद जब पुलिस उस की बारात के वहां पहुंची तो दूल्हा मौके से पुलिस को देखकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *