राजधानी दिल्ली में सर्दी की मार, पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ 7.5 डिग्री पहुंचा तापमान

राजधानी नई दिल्ली में ठंड ने भी अपना प्रकोप दिखाना आरंभ कर दिया है।  दिल्ली में कोरोना के साथ साथ अब सर्दी का सितम भी आसमान छू रहा हैं। क्योंकि राजधानी दिल्ली में ठंड ने अपना 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी दिल्लीविभाग के अनुसार, दिल्ली का अभी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दे, ये तापमान 10 साल बाद पहली बार दर्ज किया गया है। हालांकि विभाग ने पहले ही इस बात का अनुमान जाता दिया था कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली का तापमान तेजी से नीचे आ सकता है। और शायद रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने ये बताया था कि सर्द हवाओं एवं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। हुआ भी कुछ ऐसा ही। गुरुवार के दिन मौसम विभाग ने दिल्ली का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसके बाद शुक्रवार के दिन ये 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिसकी दिल्ली में सर्दी ठंड बहुत ज्यादा हो गई है। बताया जा रहा है कि ये इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि तापमान अभी और नीचे तक गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *